क्षेत्रीय अध्यक्ष के मुताबिक 25 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात हर बूथ पर सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 26 से 31 जुलाई तक हर ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अभिनंदन किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन उपलब्ध करा रही है। पात्र कार्ड धारकों को यह सुविधा नवंबर तक मिलनी है। सबको राशन मिले, यह सुनिश्चित करना है।
पीएम मोदी को धन्यवाद दिलाएंगे
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुफ्त वैक्सीन देने और निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर जिले से धन्यवाद ज्ञापित कराया जाएगा। हर जिले में 50 लोगों को होर्डिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने महिला, युवा और किसान मोर्चा के गठन में सामाजिक समीकरण पर जोर दिया और कहा कि निर्धारित मानक को पूरा किया जाए।
इनकी रही मौजूदगी
वर्चुवल बैठक में गोरखपुर के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, महराजगंज के जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, प्रभारी प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, संतराज यादव, देवरिया के जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, प्रदेश मंत्री त्रयंबक नाथ तिवारी, बस्ती के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, चिरंजीव चौरसिया, संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष माधव गोविंद, सांसद जयप्रकाश निषाद, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, देवेंद्र यादव, लालगंज के ऋषिकांत राय, शकुंतला चौहान, मऊ के प्रवीण गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, बलिया के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विनोद राय मौजूद रहे।