फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में ताकत झोंकेगी भाजपा, सुनील बंसल बोले-पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की पत्नियां नहीं लड़ सकेंगी

Wed, 25 Nov 2020 12:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में पत्नियों को लड़ाने की अनुमति नहीं होगी। पदाधिकारी व कार्यकर्ता चाहें तो चुनाव लड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ाएगी। संगठन की इच्छा है कि भाजपा का कार्यकर्ता ही सांसद व विधायक बनें। ऐसा हुआ तो चुनाव जीतने के लिए किसी बाहरी को बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

प्रदेश महामंत्री संगठन ने मंगलवार को विनोद वन स्थित अतिथि गृह में भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के परिचयात्मक बैठक में हिस्सा लिया। सबसे पहले दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की, फिर पंचायत चुनाव में जीत और संगठनात्मक ढांचा को मजबूत बनाने की बात कही। 
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों को महिलाओं की ऐसी टीम खड़ी करनी चाहिए, जो पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ सकें। नए लोगों को जोड़ने का अभियान जारी रखा जाए। पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुद को नेता के रूप में प्रस्तुत न करें। वह सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करके आगे बढ़ें। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। वोट का मैनेजमेंट कर अपनी ताकत बढ़ाने की जरूरत है। 

मंडल इकाइयों को आत्मनिर्भर बनाएं

प्रदेश महामंत्री संगठन ने मंडल इकाइयों को आत्म निर्भर बनाने पर जोर दिया। कहा कि भाजपा की प्रदेश, क्षेत्र, जिला और महानगर इकाई संगठन की गतिविधियां चलाने में सक्षम हैं। अब जरूरत भाजपा की मंडल इकाई को आत्मनिर्भर बनाने की है।

अब देश, प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारियों को अपना प्रवास मंडल स्तर पर करना होगा। 26 से 2 दिसंबर तक भाजपा संविधान दिवस मनाएगी। इसके तहत नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों के बारे में बताया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी होगा।

हर विधानसभा क्षेत्र में बनाएं पांच हजार मतदाता
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मतदाता बनाने का अभियान चल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता जुटकर हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच हजार नए मतदाता बनाने लक्ष्य निर्धारित करके काम करें। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा का कोई प्रत्याशी नहीं है। लिहाजा, कोई भी कार्यकर्ता किसी प्रत्याशी के साथ ना लगे। मतदाता सूची में शामिल पदाधिकारी या कार्यकर्ता किसी को भी मत दे सकते हैं। 

पदाधिकारियों को नसीहत भी दी
सुनील बंसल ने क्षेत्र व जिले की नई टीम को नसीहत भी दी और कहा कि नई टीम बनने का मतलब यह नहीं हुआ की पुरानी बेकार हो गई। ऐसी धारणा ठीक नहीं है। जिले या क्षेत्र में जो भी पदाधिकारी छूटे हैं, सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है। यही अच्छे संगठनकर्ता का काम है। जो पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं का नियोजन नहीं कर पाएगा, वह आगे नहीं बढ़ सकता है। बंसल ने कहा कि कोई भी पदाधिकारी, चाहे वह प्रदेश या क्षेत्र का हो, अपने जिले में एक-एक कार्यकर्ता का सम्मान करे। वह अपने जिले में सहयोगी की भूमिका में ही रहें। पदाधिकारी ऐसा व्यवहार नहीं करेंगे तो संगठन के कामकाज में दिक्कत आएगी। 
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव से बड़ी जीत का लक्ष्य : डॉ. धर्मेंद्र 

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा पदाधिकारियों के समक्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से बड़ी जीत दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 2022 के चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र के नतीजे एतिहासिक होंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने गोरखपुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल के अलग-अलग जिलों से आए जिलाध्यक्षों व इस क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों का आभार जताया।

प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान, काशी व गोरख प्रांत के संगठन मंत्री रत्नाकर, क्षेत्रीय महामंत्री विश्वजीत सिंह (आशु), उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, सहजानंद राय, पुष्पदंत जैन, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, उ देवेंद्र यादव, पीएन पाठक, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,  क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें