फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाेरखपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- कांग्रेस का रॉकेट ही नहीं लॉन्चिंग पैड भी खराब

Wed, 04 Nov 2026 03:26 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस और सपा के दोनों कथित युवराज अपनी हार की कमियों से सीखने के बजाय ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं। उन्होंने इसे उनकी नाकामी का प्रमाण बताया।
विज्ञापन
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा’ की अगुवाई करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बार-बार लॉन्च करने से साफ है कि रॉकेट ही नहीं, कांग्रेस का लॉन्चिंग पैड भी खराब है।
विज्ञापन


2027 के चुनाव में पूरी तरह साफ हो जाएगी सपा
एसआईआर को लेकर विपक्ष पर तंज कसते हुए नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को उन तीन करोड़ घुसपैठियों की चिंता अधिक है, जिन्हें एसआईआर में बाहर किया गया है। उन्हें देश की 140 करोड़ जनता पर भरोसा नहीं है। भाजपा ने अपने काम के दम पर जनता का विश्वास जीता है और इसी भरोसे के आधार पर 2027 का चुनाव भी जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी तरह साफ हो जाएगी।

ईवीएम को लेकर विपक्ष पर हमला
नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस और सपा के दोनों कथित युवराज अपनी हार की कमियों से सीखने के बजाय ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं। उन्होंने इसे उनकी नाकामी का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने ईवीएम को लेकर खुली चुनौती दी थी, लेकिन विपक्षी नेता मैदान छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें