फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: इस खास वजह से सांसद ने खाया दलितों के साथ खाना, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 12 Apr 2020 03:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
दलितों के साथ बैठकर भोजन करते सांसद विजय कुमार दूबे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खड्डा क्षेत्र के भुजौली खुर्द के क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों ने दलित महिला प्रधान के हाथ से बना खाना खाने से इंकार कर दिया। और घर से भोजन मंगाकर खाने लगे।

विज्ञापन


इस मामले की जानकारी होने पर शनिवार को सांसद विजय कुमार दूबे गांव पहुंचे और लोगों से बातचीत कर छुआछूत का भेद मिटाने का आग्रह किया। इस दौरान सांसद ने ज्यातिबा फूले को याद करते हुए दलितों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

वहीं सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से ही देश और समाज विकास करता है। इसलिए हमें ऊंच-नीच का भेद मिटाकर देश के तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार की तरफ से भरपूर प्रयास किया जा रहा है। क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोग व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें। इसके बाद सांसद समेत उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान डॉक्टर निलेश मिश्रा, अजय गोविंद राव शिशु, कुणाल राव, संतोष तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि सुबाष गौतम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें