फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: कोरोना से जंग लड़ने के लिए प्रशासन ने किया ये खास पहल, पढ़ें पूरी खबर

Sun, 12 Apr 2020 01:51 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर नौतनवां नगर पालिका प्रशासन की ओर से कस्बे में बॉडी सैनिटाइजर टनल बनाया गया है। यहां से गुजरने वाले लोग पूरी तरह सैनिटाइज हो रहे हैं। पंखे की मदद से पूरे शरीर को एक साथ सैनिटाइज करने की व्यवस्था है।

विज्ञापन


कस्बे में गांधी चौक, नवीन गल्ला मंडी परिसर और शहीद सरदार भगत सिंह चौक पर बॉडी सैनिटाइजर टनल बना है। रविवार को 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवान गांधी चौक से होकर गुजर रहे थे। सभी जवान रुक कर बॉडी सैनिटाइज करने के बाद  कैंप की ओर रवाना हुए।

एसएसबी जवान जालंधर दास तथा पंकज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के बाद बॉडी सैनिटाइज करना आवश्यक होता है। ऐसे में नगर पालिका की ओर से की गई यह व्यवस्था बेहतर है।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने बताया कि बॉडी सैनिटाइजर से लोगों को फायदा होगा। शहरवासी सुरक्षित रहें, इस वजह से यह व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से बचाव को लेकर हर संभव कोशिश की जा रही है। अभी कस्बे में तीन स्थानों पर बॉडी सैनिटाइजर टनल बना है। लेकिन अन्य स्थानों पर भी लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें