फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के भाजपा विधायक ने सभी तरह की दुकानें खोलने का किया विरोध, कहा- कोरोना काल में उचित नहीं

Tue, 26 May 2020 07:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर के भाजपा के नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने बुधवार से सभी तरह की दुकानें खोलने का विरोध किया है। इस सिलसिले में विधायक ने मोबाइल फोन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और दुकान खोलने पर असहमति जताई।

विज्ञापन


नगर विधायक का कहना है कि गोरखपुर में एक भी मरीज नहीं थे तो खूब सख्ती की गई। अब 60 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पांच की मौत हो चुकी। ऐसे में सभी बाजार व दुकानों का खोलना उचित नहीं होगा। जब तक सारे प्रवासी मजदूर वापस न आ जाएं, तब तक दुकानें बंद रखी जानी चाहिए।

जिला प्रशासन ने मंगलवार को ही रोस्टर के हिसाब से अलग-अलग दिन सभी तरह की दुकानों को खोलने का आदेश दिया है। इसपर विधायक ने कमिश्नर जयंत नार्लिकर और जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन से कड़ी आपत्ति भी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कई जगह बने हैं हॉटस्पॉट

विधायक ने कहा कि शहर के बेतियाहाता, मोहद्दीपुर, झरना टोला, चार फाटक झारखंडी, रसूलपुर, तिवारीपुर और विशुनपरवा को हॉटस्पॉट घोषित करके सील कर दिया गया है। दुकानें खुलेंगी तो कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना रहेगा। यदि संक्रमण बढ़ा तो शहर के तमाम इलाके सील हो जाएंगे। इसका नुकसान शहर की जनता को उठाना पड़ेगा।

31 मई तक देश में लॉकडाउन है। यदि दुकानें खुलीं तो लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। रोस्टर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ढील मिलते ही बाजारों में भीड़ बढ़ जाएगी। मुंबई और दिल्ली से आने वाले तमाम लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।

रोजाना 20-24 ट्रेनें प्रवासियों को लेकर आ रही हैं। इन सबको होम क्वारंटीन करा लिया जाए, फिर दुकानें खोली जाएं। महामारी अधिनियम में सारे अधिकार जिलाधिकारी के पास सुरक्षित हैं। विधायक ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना से भी बात की और दुकानें खोले जाने का दबाव बनाने पर नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि यदि दुकानदार कोरोना संक्रमित हुए तो स्थिति भयावह होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें