फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चौरीचौरा से BJP विधायक सरवन निषाद को मिली जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर दी जानकारी

Sat, 03 Sep 2022 02:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा से भाजपा विधायक सरवन निषाद को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी जेल से दी गई। विधायक ने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट किया है। सरवन निषाद 'निषाद पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष व योगी सरकार में मंत्री डॉ संजय निषाद के बेटे हैं।
विज्ञापन
चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा से भाजपा विधायक सरवन निषाद को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी जेल से दी गई। विधायक ने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट किया है। सरवन निषाद 'निषाद पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष व योगी सरकार में मंत्री डॉ संजय निषाद के बेटे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि चौरीचौरा सीट से भाजपा विधायक संगीता का टिकट इस बार काटकर सरवन निषाद को दिया गया था। संगीता 2017 में विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से जीती थीं। इसके बाद भी उनका टिकट काट दिया गया। गोरखपुर में विधानसभा की नौ सीटें हैं। भाजपा का इनमें से एक सीट निषाद पार्टी को देने का समझौता हुआ था। ऐसे में चौरीचौरा विधानसभा सीट निषाद पार्टी को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चुनाव के बाद जब परिणाम आया तो सभी चौंक गए। चौरी चौरा विधानसभा सीट से सरवन निषाद ने विपक्षी को बंपर वोट से हरा दिया। उन्हें कुलल 76715 वोट मिले जबकि विरोधी पार्टी सपा से बृजेश चंद्र लाल को मात्र 42 हजार वोट मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें