फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: BJP नेता शाहनवाज हुसैन बोले- AAP तो आपदा है, इस बार चुनाव में दिखेगा मोदी की गारंटी संग योगी का इफेक्ट

Sun, 26 Jan 2025 10:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास की गारंटी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का इफेक्ट दिखेगा। 
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास की गारंटी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का इफेक्ट दिखेगा। दिल्ली की जनता को महाठग ने मूर्ख बनाया है, जनता उनके हर हथकंडे को जान गई है।

विज्ञापन


शाहनवाज हुसैन रविवार को एक निजी कार्यक्रम में गोरखपुर आए थे और पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस मुस्लिम इलाकों में अच्छी फाइट कर रही है। दिल्ली का हाल देखा जाय तो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। वे पूर्वांचल के विरोधी हैं। कोरोना काल में यूपी और बिहार के लोगों को दिल्ली से भगा दिया। बिहार की राजनीति पर उन्होंने कहा कि नितीश तो अब भाजपा के ही हैं। हमारे साथ थे और रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें