फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाजपा नेता ने सभासद समेत दो के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Tue, 03 Mar 2026 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चौरीचौरा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन



चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाजार स्थित साई नगर निवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय जायसवाल की शिकायत पर पुलिस ने वार्ड सभासद मोहित जायसवाल और हर्ष जायसवाल के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और फर्जी मुकदमे में फंसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड संख्या 15 साई नगर निवासी संजय जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक मार्च की रात करीब 10 बजे हर्ष जायसवाल और मोहित जायसवाल उनके घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि मोहित जायसवाल और उनके समर्थक कथित तौर पर कह रहे हैं कि यदि पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो छेड़खानी के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा। पीड़ित ने घटना से संबंधित वीडियो क्लिप सुरक्षित होने का दावा किया है।
विज्ञापन

वहीं, सभासद मोहित जायसवाल ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि हर्ष और संजय जायसवाल के बीच पारिवारिक एवं जमीन संबंधी विवाद है, जिससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें