फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गेहूं की फसल काटने के विवाद में घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटा, भाई-बहन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल थाना क्षेत्र का मामला, ग्रामीणों के एकत्रित हाेने पर दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र के बरियारपुर गांव में गेहूं की फसल काटने के विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर देवेंद्र, उनके भाई जीतन और बहन बबीता को की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। शोर शराबा पर ग्रामीणों के जुटने पर दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में बुढियाबारी निवासी सरवन यादव, राहुल यादव, धुपे यादव, फजियत यादव, विजय यादव, सुनैना देवी, प्रमिला देवी, रूपाली देवी, अंशु, मोहिनी और रंभा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित देवेंद्र निषाद ने बताया कि मौजा खोडवा स्थित खतौनी संख्या-18 की भूमिधरी भूमि उनके बाबा महीपत व अन्य पटीदारों के नाम दर्ज है। उस भूमि पर आपसी सहमति से गेहूं की फसल बोई गई थी। आरोप है कि बीते एक मार्च की शाम करीब 6:30 बजे बुढियाबारी निवासी सरवन यादव, राहुल यादव, धुपे यादव, फजियत यादव, विजय यादव, सुनैना देवी, प्रमिला देवी, रूपाली देवी, अंशु, मोहिनी और रंभा खेत में खड़ी कच्ची गेहूं की फसल को गाय-भैंस को खिलाने के लिए काट रहे थे। देवेंद्र निषाद का कहना है कि जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह खेत पर पहुंचे और फसल काटने का विरोध किया। इस पर आरोपी हसुआ व लाठी-डंडा लेकर उन्हें जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। किसी तरह वह जान बचाकर अपने घर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि हमलावर पीछा करते हुए उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने देवेंद्र, उनके भाई जीतन तथा बहन बबीता को लाठी-डंडा, लात-घूंसे व थप्पड़ों से पीटा। मारपीट में भाई और बहन का सिर फट गया तथा गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद अस्पताल में इलाज कराया। इस संबंध में थानाप्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें