फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल प्रशिक्षण में गिनाएंगे भाजपा सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल प्रशिक्षण में गिनाएंगे भाजपा सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

गोरखपुर। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के 286 मंडलों में 11 से 31 अक्तूबर के बीच कार्यशाला होगी। इसके जरिए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, श्रवण पांडेय और हेमंत जायसवाल को मंडल प्रशिक्षण की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। उपचुनाव को देखते हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से देवरिया को बाहर रखा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि यूपी के 1919 मंडलों में एक साथ कार्यशाला होनी है। इसी सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक भी की थी। प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह को मंडल प्रशिक्षण वर्ग का प्रदेश प्रमुख बनाया गया है। पंकज सिंह गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पहले से हैं। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। भारत की राजनीति में बदलाव, पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदय प्रयास, सोशल मीडिया के उपयोग, सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा व हमारी विचारधारा, व्यक्तित्व विकास, हमारा विचार परिवार और भाजपा का इतिहास एवं विकास पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इन विषयों पर बोलने वाले 30 कार्यकर्ताओं की सूची बन गई है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रशिक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें