फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाजपा पार्षद की बाइक चोरी, 30 सेकेंड में युवक-युवती भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के वार्ड 18 झरना टोला के भाजपा पार्षद रामनाथ निषाद की बाइक बृहस्पतिवार रात उनके कार्यालय के बाहर से चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक युवक और युवती बाइक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने पार्षद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनाथ निषाद के अनुसार, एक अक्तूबर की रात करीब नौ बजे वह कार्यालय के अंदर स्थानीय लोगों के साथ बैठे थे। बाहर उनकी बाइक खड़ी थी। कुछ देर बाद बाहर आए तो बाइक गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में युवक काली टी-शर्ट और जींस पहने तथा हाथ में प्लास्टिक का थैला लिए युवती के साथ आता दिखा। बाइक के पास पहुंचकर उसने थैला युवती को दे दिया। इसके बाद युवती आगे चली गई। युवक ने बाइक में चाबी लगाकर उसे स्टार्ट किया और वहां से निकल गया। कुछ दूरी पर युवती भी बाइक पर बैठ गई। दोनों तेज गति से भाग गए। पूरी वारदात करीब 30 सेकेंड में हुई। एम्स थाना प्रभारी महेंद्र पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक-युवती की पहचान कराई जा रही है। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें