फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबुज हत्याकांड: हुलिया बदल कर घूम रहा था हत्यारोपी बिट्टू, 28 को गला काटकर की थी दोस्त की हत्या- गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

26 नवंबर की रात अंबुज को उसके दोस्त आयुष सिंह, सदरे आलम और बिट्टू बहाने से घर से बाहर ले गए थे। चिलुआताल क्षेत्र में शराब पीने के दौरान पिस्टल खरीदने के लिए दिए गए रुपये को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने मिलकर अंबुज की हत्या की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
1 of 8
गिरफ्तार मुख्य हत्यारोपी बिट्टू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंबुज मणि उर्फ रीशु हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तिवारीपुर थाना पुलिस ने रविवार को तीन सप्ताह से भागे मुख्य आरोपी अब्दुल अहद खान उर्फ बिट्टू को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और एक डंडा बरामद किया है। 
विज्ञापन

2 of 8
अंबुज हत्याकांड - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया पर पुलिस
पूछताछ में हत्या का कारण रुपये के लेन-देन का विवाद सामने आया है। दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। बिट्टू को दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 8
अंबुज हत्याकांड - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार कॉलोनी निवासी अंबुज मणि (20) की निर्मम हत्या के बाद से ही करीमनगर पोखर भिंडा निवासी बिट्टू भागा हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर से लेकर नेपाल सीमा तक पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।  तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

4 of 8
अंबुज हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर की रात अंबुज को उसके दोस्त आयुष सिंह, सदरे आलम और बिट्टू बहाने से घर से बाहर ले गए थे। चिलुआताल क्षेत्र में शराब पीने के दौरान पिस्टल खरीदने के लिए दिए गए रुपये को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने मिलकर अंबुज की हत्या की साजिश रच डाली।
विज्ञापन

5 of 8
अंबुज का शव घर आने के बाद जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में बिट्टू ने बताया कि रुपये लौटाने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसने दावा किया कि सीधा लेनदेन आयुष सिंह से था और गला काटने की वारदात उसी ने अंजाम दिया। पुलिस की पूछताछ में बिट्टू ने बताया कि पहले मारपीट हुई, फिर कुल्हाड़ी से अंबुज की गर्दन काट दी गई।
विज्ञापन

6 of 8
अंबुज की हत्या की खबर सुनकर घर के सामने बेसुध खड़े पिता संतोष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद शव को सदरे आलम की गाड़ी में डालकर महराजगंज जिले के भिटौली क्षेत्र ले जाकर फेंक दिया गया। 27 नवंबर को सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर पुलिस को बरामद हुए थे। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आयुष सिंह और सदरे आलम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। जबकि आरोपी बिट्टू भागा हुआ था।
विज्ञापन

7 of 8
एसपी सिटी अभिनव त्यागी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि बिट्टू की गिरफ्तारी के साथ ही इस जघन्य हत्याकांड की सबसे अहम कड़ी पूरी हो गई है। अब सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

8 of 8
पीएम के बाद एंबुलेंस से अंबुज का शव घर लाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस से बचने के लिए बदल लिया था हुलिया
बिट्टू के खिलाफ तिवारीपुर और चिलुआताल थानाक्षेत्र में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्याकांड के बाद आरोपी नेपाल भाग गया था। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना हुलिया बदलने के लिए दाड़ी-बाल छिलवा दिया था। रविवार को वह क्षेत्र में माहौल भांपने आया था। जहां पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें