फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा राजू की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस रिपोर्ट के लिए फॉरेंसिक लैब को भेजा पत्र
विज्ञापन

पिपराइच के अपहृत राजू की मिली थी लाश, सिर धड़ से अलग था
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पिपराइच इलाके के बसंतपुर गांव में अपहृत राजू की लाश मिलने की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। अभी तक बिसरा की रिपोर्ट फॉरेंसिक लैब से न आने पर पुलिस की ओर से एक बार फिर पत्र भेजा गया है। उधर, परिजनों ने पहले जिस पर हत्या का आरोप लगाया था, उस पर अब खामोश है।
परिजनों ने पिछले दिनों एसएसपी से मुलाकात कर सही खुलासा करने की मांग की थी। इसी वजह से पुलिस मौत की वजह पर अटकी हुई है। शुरुआती जांच में तंत्रमंत्र का मामला सामने आया है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बसंतपुर निवासी राजू 18 नवंबर को लापता हो गया था। बाद में सिर कटी लाश कुशीनगर जिले की सीमा में गांव के सिवान में शव दाह गृह के पास झाड़ी में मिली थी। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी और जहर की आशंका जताते हुए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। बिसरा को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस रिपोर्ट के इंतजार में है। प्रेम संबंध, जुआ और अब तंत्रमंत्र की बात सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अपने स्तर से साक्ष्य जुटाना चाहती है कि ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके और घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
.......

यह हुआ था

संजय कुमार का बेटा राजू 18 नवंबर को घर से निकला था। उसे गांव के ही अर्जुन निषाद के बेटे के साथ साइकिल पर जाते हुए देखा गया था। तभी से राजू नहीं लौटा। बाद में गांव के सिवान में शवदाह गृह के पास उसका क्षत विक्षत शव मिला था। सिर गायब था और जबड़ा दूर पड़ा था। शव को ठिकाने लगाने के लिए फेंका गया था।
विज्ञापन


.......

कोट

मौत की वजह बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के लिए पुलिस की ओर से पत्र भेजा गया है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश कर लेगी।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें