फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टेक्नीशियन संवर्ग की समस्याओं पर द्विपक्षीय वार्ता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के टेक्नीशियन संवर्ग की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर बुधवार को पारेषण भवन में द्विपक्षीय वार्ता हुई। मुख्य अभियंता, पारेषण (उत्तर-पूर्व) क्षेत्र, गोरखपुर पुनीत गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने मांगों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाया।
विज्ञापन

वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने टेक्नीशियन संवर्ग से जुड़ी समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों के सहयोगात्मक रुख को देखते हुए संगठन ने समस्याओं के जल्द निराकरण की उम्मीद जताई। संगठन का कहना है कि मांगों पर शीघ्र ठोस और सकारात्मक परिणाम सामने आने की संभावना है।
बैठक में विद्युत परीक्षण एवं परिचालन मंडल, गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता शेर सिंह, विद्युत पारेषण मंडल के अधीक्षण अभियंता राहुल यादव और विद्युत पारेषण मंडल, बस्ती के अधीक्षण अभियंता आरके बंसी मौजूद रहे। मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध अधिशासी अभियंता प्रिया सिंह भी वार्ता में शामिल हुईं।
विज्ञापन

-
संगठन के पदाधिकारियों ने किया प्रतिनिधित्व
वार्ता में राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रभूषण उपाध्याय ने संगठन का प्रतिनिधित्व किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष संगम लाल मौर्य, पूर्वांचल के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद, जिला संरक्षक जय नारायण और जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा महाराजगंज के जिला संरक्षक राणा प्रताप सिंह, गोरखपुर के जिला उपाध्यक्ष रवि यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें