फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: डीआईजी बंगले के पास बाइक सवारों ने कार सवार को पीटा, चेन लूटी

Mon, 14 Nov 2022 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शनि ने कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि मामला शांत होने के बाद वह कार लेकर जैसे ही डीआईजी बंगले से आगे पहुंचे बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक करके रोक लिया। फोन कर अपने 10-15 साथियों को बुलाकर पीटने लगे। सूचना देने पर बगल में रहने वाले सुसराल के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कैंट इलाके में डीआईजी बंगले के पास आपस में रेस लगा रहे बाइक सवारों ने कार सवार को पीट कर गले से सोने की चेन लूट ली। शनिवार रात में हुई घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेलीपार के ककराखोर निवासी शमशेर सिंह और विश्वास प्रताप सिंह के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के संत हुसैन नगर निवासी शनि प्रताप सिंह शनिवार को परिवार के साथ बेतियाहाता आए थे। लौटते समय बेतियाहाता चौराहा के पास उनकी कार में युवकों ने बाइक सटा दी। मना करने पर उलझ गए और जान से मारने की धमकी देने लगे।

शनि ने कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि मामला शांत होने के बाद वह कार लेकर जैसे ही डीआईजी बंगले से आगे पहुंचे बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक करके रोक लिया। फोन कर अपने 10-15 साथियों को बुलाकर पीटने लगे। सूचना देने पर बगल में रहने वाले सुसराल के लोग पहुंचे। उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो युवकों ने हाकी व डंडे से हमला कर दिया, जिसमें साले दिव्यांशु का सिर फट गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए रिश्तेदार नीरज सिंह की चेन छीन ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। शनि प्रताप की तहरीर पर 15 अज्ञात युवकों के विरुद्ध लूट, बलवा, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर कैंट थाना पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को जेल भिजवा दिया।

 

Trending Videos
विज्ञापन

लिफ्ट मांगकर लूट ली बाइक, आरोपी गिरफ्तार

हरपुर बुदहट इलाके में शनिवार रात 9 बजे के करीब लिफ्ट मांगकर केराडीह निवासी रमेश चंद से बाइक लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

 पकड़े गए आरोपी की पहचान कुर्सा गांव निवासी डब्लू पासवान के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, केराडीह निवासी रमेश चंद किसी काम से शनिवार रात 9 बजे संतकबीरनगर जा रहे थे। रास्ते में सिंघवलिया पुलिया के पास पहुंचे थे कि एक युवक ने लिफ्ट मांगी। गाड़ी पर बैठने के बाद रमेश चंद को धक्का देकर गिरा दिया और फिर बाइक लेकर फरार हो गया।

हेलमेट पहने होने की वजह से शरीर पर ही चोट आई थी। पीड़ित ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया और फिर जांच में जुट गई। बारह घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें