फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़े ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित, महिला घायल

Mon, 14 Sep 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरीगंज। थाना क्षेत्र के बलुआ उर्फ बलुसड़ गांव में शनिवार देर रात सड़क पर बने बड़े ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में चोट आई है। पति धर्मेंद्र ने ब्रेकर बनाने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र के मुताबिक, वह पत्नी मालती और भतीजी रीतिका के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। सरकारी सड़क पर बने बड़े ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। उन्होंने गंगई पुत्र भुल्लर, उदयराज, विजय राज, दुधई, इंदल और जगन्नाथ समेत अन्य लोगों पर तीन बड़े ब्रेकर बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इससे राहगीरों को परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने बताया कि पहले भी शिकायत पर ब्रेकर हटवाकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोबारा ब्रेकर बनाए जाने की शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, दूसरी ओर खोराबार थाना क्षेत्र के आराजी बसडिला के पास रविवार शाम करीब 7:50 बजे बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मिर्जापुर निवासी मदन (30) पुत्र कन्हैया को पुलिस ने एम्स में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मदन बाइक से ससुराल सोनबरसा जा रहा था। इसी दौरान फोरलेन पर बाइक की कुत्ते से टक्कर हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें