गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर दिया गया है। दरभंगा से चलने वाली 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 19 अगस्त से कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर सुबह 9:41 बजे पहुंचेगी और 9:43 बजे रवाना होगी।
वहीं, नई दिल्ली से चलने वाली 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी 19 अगस्त से कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर सुबह 7:33 बजे पहुंचेगी और 7:35 बजे रवाना होगी। रेलवे के इस निर्णय से कर्पूरी ग्राम और आसपास के यात्रियों को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।