सांसद-विधायक और भाजपा नेताओं ने सुशासन की जीत बताई
- फोटो : अमर उजाला।
बिहार विधानसभा चुनाव, यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और कर्नाटक के उपचुनाव में भाजपा की भारी जीत से सांसद, विधायक और नेता गदगद हैं। सबने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन को यूपी की जनता ने पसंद किया है। इसी का नतीजा है कि सात में से छह सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। भाजपा नेता कह रहे हैं कि इस जीत का असर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी दिखेगा। भाजपा को 2017 से बड़ी जीत मिलेगी।
बिहार, यूपी सहित अन्य राज्यों में सबका साथ, सबका विकास की नीति की जीत हुई है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कामकाज जनता पसंद कर रही है। अच्छे कामकाज पर ही जनादेश मिलता है, यह सिद्ध हो गया है।
- शिव प्रताप शुक्ल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व मुख्य सचेतक राज्यसभा
भाजपा सरकार बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी ने विकास को प्राथमिकता दी है। चुनावों में जीत का बड़ा संदेश गया है। अब जनता जाति, धर्म से ऊपर उठकर मतदान करती है।
- रवि किशन, सांसद शहर लोकसभा क्षेत्र
जीत का जश्न मनाते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के अच्छे काम और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की बदौलत जीत मिली है। भाजपा सरकार जरूरतमंदों के हित में काम कर रही है। जीत से और ऊर्जा मिली है। अब दोगुने उत्साह के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम होगा।
- कमलेश पासवान, सांसद बांसगांव लोकसभा क्षेत्र
देशभर से भाजपा के लिए अच्छी खबर आई है। जीत शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व के अच्छे कामकाज पर जनता की मुहर है। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम किया है। एक-एक बूथ पर गए और प्रत्याशी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो एतिहासिक है।
- डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा
अब जनता कामकाज का आकलन करती है, फिर जनादेश देती है। यूपी में कानून का राज है। युवाओं को नौकरी मिल रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुंचाया जा रहा है। भाजपा की जीत से आम नागरिक भी खुश हैं।
- युधिष्ठिर सिंह सैंथवार, जिलाध्यक्ष
कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत रंग लाई है। भाजपा सरकार के अच्छे कामकाज से जनता खुश है। इसका असर देशभर के चुनाव नतीजों में देखने को मिला है। भाजपा की शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई।
- जयप्रकाश निषाद, राज्यसभा सांसद
यूपी की जनता को विकास पसंद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने विकास को नया आयाम दिया है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया है। 2022 का चुनाव भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी। इसकी झलक उपचुनाव में दिख गई है।
- समीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
विपक्ष को जनता का रुख समझ जाना चाहिए। अब सुशासन, विकास और रोजगार के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ा व जीता जा सकता है। जातिगत राजनीति का जमाना खत्म हो गया है। भाजपा सरकार के अच्छे कामकाज की बदौलत ही चुनावों में बड़ी जीत मिली है।
- राजेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को मिला है। यही जीत का बड़ा कारण है। कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक करके जीत दिलाई है। जहां भी वोट मांगने जाते थे, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अच्छे कामकाज की तारीफ होती थी।
- डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
भाजपा को प्रचंड जीत मिली है, जो शीर्ष नेतृत्व व सरकार के अच्छे कामकाज को दर्शाता है। जनता अब जाति, धर्म की राजनीति से बाहर निकल आई है। अच्छा काम करने वालों को ही जनादेश दे रही है।
- रणजीत राय बड़े, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो
चुनाव में जीत से भाजपा कार्यकर्ता, नेता व जनता उत्साहित है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को और बड़ी जीत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कठिन परिश्रम करके विकास के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। यूपी में कानून का राज है। अब कोई गुंडागर्दी नहीं कर सकता है।
- विपिन सिंह, विधायक ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र
एतिहासिक विजय है। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में पूरे प्रदेश में काम किया जा रहा है, उससे जनता संतुष्ट है। यह जनादेश जनता की संतुष्टि को दर्शाता है।
- डॉ आरएमडी अग्रवाल, विधायक भाजपा गोरखपुर क्षेत्र
भाजपा की विजय एतिहासिक है। देश के अलग-अलग राज्यों के चुनाव व उपचुनावों में पार्टी का प्रदर्शन शानदार है। जनहित का फैसला सबको स्वीकार करना चाहिए। केंद्र, राज्य सरकार जनता के हितों को पूरा करने का काम कर रही है।
- देवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी
जनता को विकास पसंद है। यह जीत भी विकास को समर्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की गति तेज की है। हर जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा की व्यवस्था अच्छी है। यूपी में फोर लेन सड़कों का जाल बिछ रहा है।
- फतेह बहादुर सिंह, विधायक कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र
कोरोना की चुनौती से निपटने में भाजपा सरकार ने तेजी दिखाई है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम हुआ। कोरोना संकट के बीच भी कोई भूखा नहीं सोया। जनता को भाजपा सरकार पर भरोसा है। यह जनादेश भरोसे को दर्शाता है।
- शीतल पांडेय, विधायक सहजनवां विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा चुनावों में जीत से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। यह जीत सुशासन को समर्पित है। विपक्ष को जाति, धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर सोचना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी को विकास के रास्ते पर ले आए हैं। अब इसे और आगे ले जाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं।
- महेंद्र पाल सिंह, विधायक पिपराइच विधानसभा क्षेत्र
जीत अद्भुत है। भाजपा नेतृत्व, कार्यकर्ताओं को ढेर सारी बधाई। सरकार की प्राथमिकता में जनकल्याण है। हर तबके तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इससे जनता उत्साहित है।
- संत प्रसाद, विधायक खजनी विधानसभा क्षेत्र
चुनावों में एतिहासिक जीत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार का प्रमुख एजेंडा विकास है। जनता को सहूलियत मिले, इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इसका बड़ा फायदा चुनावों में मिला है। - डॉ विमलेश पासवान, विधायक बांसगांव विधानसभा क्षेत्र
जनता सरकारों का कामकाज और प्रदर्शन देखती है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने एतिहासिक कामकाज किया है। इससे जनता खुश है। एतिहासिक जनादेश मिला है। इसका असर आगामी विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा।
- संगीता यादव, विधायक चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र
भाजपा सरकार के कामकाज पर जनता ने भरोसा जताया है। यूपी सहित देश के अलग-अलग राज्यों में हुए चुनाव व उपचुनाव में पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व करोड़ों कार्यकर्ताओें को जाता है।
- राहुल श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा