फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी: STF ने मौलाना को बहराइच पुलिस के हवाले किया, भेजा गया जेल

Wed, 01 Apr 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष तरुण सिंह, राज कुमार सोनी, अजय कुमार सिंह अज्जू, विश्व हिन्दू महासंघ के सरदार गुरुदीप सिंह ने बिहार के अररिया के हाट थाने के पथरावाड़ी गांव निवासी मौलाना अब्दुला मोहम्मद सालिम कासमी के भागलपुर के एक जलसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर दिए बयान का विरोध जताया था। आईजी देवीपाटन मंडल अमित पाठक ने इसका गंभीरता से संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
आरोपी मौलाना अब्दुल सलीम - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी के आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सालिम कासमी को एसटीएफ गोरखपुर ने बहराइच के नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बहराइच पुलिस ने मंगलवार सुबह उसकी गिरफ्तारी दिखाकर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले एसटीएफ गोरखपुर ने उससे पूछताछ की।

विज्ञापन


मौलाना ने अभद्र टिप्पणी के मामले में अपना जुर्म कबूला और कहा कि उसे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। महज 30 मिनट की पूछताछ में ही उसके हलक सूख गए। यूपी एसटीएफ की गोरखपुर टीम ने मौलाना अब्दुल्ला सालिम कासमी को पूछताछ के लिए उठाया था। बहराइच के नगर कोतवाली में उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मामले में उसे बहराइच पुलिस को सौंपा गया।

Trending Videos

बहराइच के नगर कोतवाली में विश्व हिंदू परिषद के अनुषांगिक संगठन विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने आठ मार्च को मौलाना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष तरुण सिंह, राज कुमार सोनी, अजय कुमार सिंह अज्जू, विश्व हिन्दू महासंघ के सरदार गुरुदीप सिंह ने बिहार के अररिया के हाट थाने के पथरावाड़ी गांव निवासी मौलाना अब्दुला मोहम्मद सालिम कासमी के भागलपुर के एक जलसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर दिए बयान का विरोध जताया था। आईजी देवीपाटन मंडल अमित पाठक ने इसका गंभीरता से संज्ञान लिया था।

गोरखपुर एसटीएफ यूनिट के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह और उनकी टीम ने मौलाना सालिम कासमी को सोमवार को बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाने के दलमालपुर से पूछताछ के लिए ले आए थे। मंगलवार सुबह एसटीएफ उसे कड़ी सुरक्षा में बहराइच के नगर कोतवाली लेकर पहुंची।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में सीओ नारायण दत्त मिश्रा व कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह की ओर से पूछताछ में मौलाना अब्दुल सालिम कासमी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मंगलवार सुबह 6:05 बजे से चली गहन पूछताछ महज तीस मिनट में खत्म हो गई। पुलिस टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पिछले दिनों वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बिहार में सार्वजनिक मंच से अररिया जिले के सालिम की ओर से अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। मामले में बलरामपुर व बहराइच में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। गोरखपुर एसटीएफ आरोपी को बहराइच की नगर कोतवाली में पूछताछ को लाई थी। आरोपी ने जुर्म कबूल किया है: अमित पाठक, आईजी, देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें