उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से शव लेकर मोतिहारी बिहार जा रही एंबुलेंस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधाकला के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे एंबुलेंस में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि एंबुलेंस दिल्ली राम मनोहर लोहिया हॉस्पीटल से सत्यम कुमार पुत्र संत कुमार सिंह के शव को लेकर मोतिहारी बिहार जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में एंबूलेंस घुस गई। जिसमें 50 वर्षीय अनिल सिंह पुत्र विन्देश्वरी सिंह और 50 वर्षीय सुजीत कुमार सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी भगवतपुर भलवहिया थाना शिकारगंज जिला मोतिहारी बिहार की मौत हो गई। जबकि 25 वर्षीय रणधीर कुमार पुत्र राम विनोद सिंह निवासी भगवतपुर भेलवहिया थाना सिकारगंज मोतिहारी व 22 वर्षीय शिल्पा पुत्री संत कुमार पता उपरोक्त तथा एंबुलेंस चालक 26 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र जतन सिंह निवासी मामसीरपुर थाना जरनल जिला मैनपुरी घायल हो गए। घायलों को एनएचआई के जरिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती भिजवाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पिस्टमार्टम के लिए भेज दिया।