फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, मासूम समेत दो लोग घायल

Wed, 20 Oct 2021 04:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।

सार

बोलेरो चालक ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारा, वहां से पकड़े जाने के भय से भाग निकला। दो सौ मीटर आगे एक बाइक सवार दंपती को भी टक्कर मार दिया। हादसे में दंपती की मौत हो गई। वहीं एक साल का मासूम घायल हो गया। 
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक व बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रामकोला थाना क्षेत्र के रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर बुधवार की दोपहर एक बोलेरो चालक ने रामपुर बगहा गांव के सामने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके बाद पकड़े जाने के भय से चालक बोलेरो लेकर भागने लगा। करीब दो सौ मीटर आगे बगहा खुर्द गांव के पास बोलेरो चालक ने बाइक से जा रहे एक दंपति को भी पीछे से टक्कर मार दिया। इससे गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला के गोद में बैठा करीब एक वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोटस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। उधर, बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना ग्रस्त बाइक और बोलेरो पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर करीब एक बजे महाराजगंज जिले की नंबर प्लेट वाली एक बोलेरो कप्तानगंज से रामकोला की तरफ आ रही थी। अभी रामपुर बगहां गांव के सामने पहुंची ही थी कि बाइक से जा रहे इसी गांव के बाइक सवार दिनेश यादव को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे दिनेश का पैर टूट गया। वहां पकड़े जाने के भय से बोलेरो चालक तेज गति से भागने लगा।

बोलेरो चालक करीब दो सौ मीटर आगे जैसे ही रामपुर खुर्द गांव के सामने पहुंचा तो कप्तानगंज से इलाज करवाकर घर जा रहे कठिनाइयां निवासी बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल पति अमित सिंह और पत्नी बिंदु देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी के गोद में बैठा करीक एक वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस ने अमित और बिंदु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि दुर्घटना में घायल दिनेश यादव और एक वर्षीय बालक को इलाज के लिए रामकोला सीएचसी भिजवाया। पुलिस दुर्घटना ग्रस्त बाइक और बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।

रामकोला एसओ डीके सिंह ने बताया कि रामकोला-कप्तागनंज मार्ग पर बुधवार की दोपहर करीब एक बजे एक बोलेरो की टक्कर से दो बाइक सवार सहित चार लोग घायल हुए थे। इसमें से दो की मौत मौके पर हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज सीएचसी रामकोला कराया जा रहा है। दुर्घटना ग्रस्त बाइक और बोलेरो पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें