फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गोरखपुर के माफिया सुधीर सिंह पर बड़ा एक्शन, 100 करोड़ की जमीन जब्त... डुगडुगी पिटवाकर बताई करतूत

Sun, 22 Oct 2023 10:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

अभी माफिया की तीन सौ करोड़ रुपये की कुछ अन्य संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी है। खबर है कि सोमवार से मंगलवार के बीच में इन जमीनों को भी जब्त किया जा सकता है। माफिया सुधीर सिंह इस समय जेल में है।
विज्ञापन
संपत्ति जब्त करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल माफिया सुधीर सिंह की 100 करोड़ पांच लाख रुपये कीमत की जमीन को प्रशासन और पुलिस की टीम ने रविवार को जब्त कर लिया। माफिया ने इस जमीन को दान में लिया था। उसके अलावा पत्नी पूनम सिंह और भाई उदयवीर सिंह का नाम भी अभिलेख में दर्ज था। जमीन जब्त करने के पहले पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर माफिया की करतूत को आसपास के लोगों को भी बताया।

विज्ञापन


अभी माफिया की तीन सौ करोड़ रुपये की कुछ अन्य संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी है। खबर है कि सोमवार से मंगलवार के बीच में इन जमीनों को भी जब्त किया जा सकता है। माफिया सुधीर सिंह इस समय जेल में है। जानकारी के मुताबिक, गीडा पुलिस ने रविवार को सहजनवां तहसील क्षेत्र के कालेसर स्थित करीब 81.5 डिसमिल जमीन को जब्त किया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, सीओ रत्नेश्वर सिंह, नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह की मौजूदगी में सुधीर सिंह के नाम से दर्ज 21 डिसमिल, सुधीर सिंह की पत्नी पूनम सिंह के नाम से दर्ज 44.5 डिसमिल और सुधीर सिंह के भाई स्व. उदयवीर सिंह के नाम से दर्ज 18 डिसमिल जमीन को जब्त किया गया है।

पुलिस ने माफिया सुधीर सिंह के गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके पहले दो बार में करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इसमें एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास का मकान और बैंक खाते को सीज कर दिया गया था। बाद में पुलिस को उसकी अवैध अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी हुई। पता चला कि उसने दान पत्र पर लोगों को धमका कर जमीन ले ली है। पुलिस ने ब्योरा जुटाया तो ऐसी 400 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति सुधीर सिंह और उसके परिवार के नाम पर अभी बची है। इसके लिए डीएम से 14 (1) के तहत कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। डीएम के आदेश पर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह सहित भारी मात्रा में महिला-पुरुष बल के साथ कार्रवाई की गई।

सुधीर पर दर्ज हैं 39 केस
माफिया सुधीर सिंह पर गोरखपुर के अलावा लखनऊ में भी केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ कुल 39 केस दर्ज हैं। शाहपुर में डकैती और लूट, कैंट में हत्या, गुलरिहा में डकैती और हत्या की कोशिश, शाहपुर में गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। लखनऊ के विकास नगर थाना में भी सुधीर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आपराधिक साजिश का केस दर्ज है। माफिया के खिलाफ गोरखपुर के अलावा लखनऊ के विकासनगर थाने में डकैती, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश, महराजगंज के श्यामदेउरवा में लूट, पुरानी बस्ती में मारपीट व धमकी का केस दर्ज है।

टॉप-10 बदमाश सुधीर पर पहले भी हुई है कार्रवाई
यूपी में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार की गई सूची में सुधीर का नाम शामिल होने के बाद पुलिस ने उसकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया था। इसके पहले 20 दिसंबर 2020 को तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार सदर ने एल्युमिनियम फैक्टरी के पास स्थित सुधीर के मकान को जब्त किया था। कार्रवाई की भनक पहले लग जाने से माफिया ने मकान में रखे कीमती सामान पहले ही हटा लिए थे। इसी क्रम में मकान व अन्य संपत्ति को जब्त किया गया। फिर 31 मई को कार्रवाई की गई। इसके बाद सितंबर 2022 में उसकी संपत्तियों की जानकारी होने पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

माफिया सुधीर सिंह की 400 करोड़ रुपये की संपत्ति का जानकारी का ब्योरा तैयार किया गया है। रविवार को सौ करोड़ पांच लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। बाकी 300 करोड़ की संपत्ति आने वाले दिनों में जब्त की जाएगी। -मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें