फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में रासायनिक रंगों से रहें सावधान, एक लापरवाही पड़ सकती है भारी

Mon, 09 Mar 2020 04:23 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सजी रंग गुलाल की दुकानें।
विज्ञापन
होली में रासायनिक रंगों से सावधान रहने की जरूरत है। रासायनिक रंग, वार्निश, पेंट, मोबिल, कीचड़, गोबर का इस्तेमाल से लोगों की सेहत पर खतरा तो पड़ता ही हैं। साथ ही विवाद होने की स्थिति भी आ जाती है। ऐसे में प्राकृतिक रंग और गुलाल लगाकर ही होली मनाएं।
विज्ञापन


मंगलवार को होली धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए शहरवासियों ने तैयारियां भी पूरी कर ली है। रंग, अबीर-गुलाल के साथ मिठाईयों की खरीदारी भी पूरी हो गई है। ऐसे में विशेषज्ञों ने संभलकर होली खेलने की अपील की है।

नेत्र विशेषज्ञ डॉ अरविंद कुमार राय ने बताया कि रासायनिक रंग, वार्निश कीचड़ और मोबिल आंखों के लिए बेहद खतरनाक है। इनके इस्तेमाल से आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में प्राकृतिक रंग और गुलाल का ही प्रयोग करें, तो ज्यादा बेहतर होगा। डॉ एके सिंह ने बताया कि प्राकृतिक रंगों की होली सबसे ठीक है। रासायनिक रंग चेहरे पर घाव दे सकते है। इसलिए इससे बचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
होली खेलने से पहले शरीर पर मासचराइजर या तेल का लेप लगाए। आंखों के रंग पड़ने पर पानी से धोएं। चिकित्सक के सलाह से ही आईड्रॉप का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें