शहर में नौसड़ चौक से टीपी नगर तक कोई भी वाहन नहीं आ सकेंगे। दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, टीपी नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग को चार पहिया, ऑटो, ई-रिक्शा सबके लिए प्रतिबंधित किया गया है।
इसे भी पढ़ें: 252 छतों पर तैनात रहेगी पुलिस, एटीएस ने भी डाला डेरा
घोष कंपनी, नखास, रेती रोड, अलहदादपुर तिराहा पर भी वाहन नहीं जाएंगे। नार्मल टैक्सी स्टैंड, पांडेयहाता, घंटाघर, हांसूपुर, हुमायूंपुर, गंगेज चौक, चरनलाल चौक, खूनीपुर, साहबगंज, घासीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी, फलमंडी के पास के रास्तों पर भी वाहनों से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने बताया कि रूट डायवर्जन मंगलवार सुबह आठ बजे से लागू हो जाएगा। डायवर्जन का पालन कराने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। एंबुलेंस के लिए कहीं पर भी प्रतिबंध नहीं हैं।