- कैरोमीटर नाम का उपकरण आपको चांदी के सिक्के या बर्तन में शुद्धता बता देगा।
- सराफ कसौटी पत्थर रखते हैं। चांदी का सिक्का उस पर रगड़वाएं। लकीर सफेद है तो शुद्ध चांदी है और पीली है तो इसमें तांबा, जस्ता, रांगा और एल्युमीनियम अधिक मिला है।
- चांदी के सिक्के को लोहे की रेती से साफ कर सकते हैं और साफ हिस्से पर सल्फ्यूरिक एसिड डालें। अगर रंग काला हुआ तो सिक्का शुद्ध है और हरा हुआ तो अशुद्ध।
- असली और नकली सिक्कों की पहचान उसकी खनक से हो जाएगी। धातु पर असली चांदी का सिक्का गिराने पर भारी आवाज आती है, जबकि नकली सिक्का लोहे की तरह खनकेगा।
- प्राचीन और विक्टोरियन सिक्के गोल व घिसे होंगे, जबकि नकली सिक्कों के किनारे कोर खुरदुरी रहेगी।
- चांदी असली है परख के लिए आप एक बर्फ का टुकड़ा चांदी पर रखें। किसी दूसरे धातु के मुकाबले चांदी पर रखी बर्फ ज्यादा तेजी से पिघलेगी, क्योंकि थर्मल एनर्जी तेजी से बर्फ में ट्रांसफर होती है।
- अगर आप चांदी के वर्क को हाथ में रखकर हथेली के बीच रगड़ेंगे, तो यह गायब हो जाएगा। लेकिन अगर चांदी के वर्क में मिलावट है, तो यह एक बॉल के रूप में एकत्र हो जाएगा।
अध्यक्ष सराफा मंडल गणेश वर्मा ने कहा कि ग्राहक सोने या चांदी की खरीदारी करते समय जीएसटी वाले पक्के बिल रसीद को जरूर लें। पक्के बिल पर दुकानदार कभी भी ग्राहकों के साथ धोखा नहीं कर सकते। अगर किसी ग्राहक को लगता है कि उसके पास नकली सामान आ गया है तो वह हिंदी बाजार के हॉलमार्किंग सेंटरों पर गुणवत्ता की जांच भी करवा सकते हैं। इसके अलावा दुकान पर ही बीआईएस हॉलमार्क और गुणवत्ता की जांच भी अपने आभूषण की करवा सकते हैं।