फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सरकार: कल बीडीओ ऑनलाइन दिलाएंगे प्रधानों को शपथ, 435 पंचायतों का नहीं हो सकेगा गठन

Mon, 24 May 2021 07:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

27 गई को ग्राम सभा की पहली बैठक, जहां बीडीओ नहीं वहां तहसीलदार या नायब तहसीलदार दिलाएंगे शपथ, सभी पंचायतों में पहुंचाया जाएगा लैपटॉप।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने नवनिर्वाचित प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ की तैयारी कर ली है। 25 को जिले की 1294 ग्राम पंचायतों में से 859 में ऑनलाइन शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए संबंधित पंचायतों तक लैपटॉप पहुंचाया जाएगा। बीडीओ शपथ ग्रहण कराएंगे। जहां बीडीओ की जगह खाली होगी वहां तहसीलदार या नायब तहसीलदार यह प्रक्रिया पूरी कराएंगे।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण के साथ ही प्रधान अपना डोंगल भी बनाएंगे और विभाग उसे एक्टिव कर देगा। डोंगल एक्टिव होने के साथ ही पंचायत से प्रशासक का दायित्व समाप्त हो जाएगा और वित्तीय अधिकार प्रधान के पास आ जाएगा। 27 मई को ग्राम सभा की पहली बैठक होगी।

शपथ कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आनलाइन दिलाई जाएगी। सभी ब्लाकों में शपथ दिलाने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जिन ब्लाकों में बीडीओ हैं, वहां बीडीओ ही शपथ दिलाएंगे। जिस ब्लाक में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं है, वहां तहसीलदार या नायब तहसीलदार को शपथ दिलाने के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस सूची को डीएम की भी सहमति मिल गई है।
विज्ञापन


एक बार में 100 लोगों को शपथ दिलाने की तैयारी है। यदि लैपटाप कनेक्ट नहीं हुआ तो मोबाइल पर भी लिंक दिया जाएगा। यदि कोई प्रधान या सदस्य शपथ लेने वाले स्थान तक नहीं आ पाएगा तो घर से ही मोबाइल के जरिए शपथ ले सकता है। शपथ लेने के बाद प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे।

 

विज्ञापन

435 पंचायतों का नहीं हो सकेगा गठन

435 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह नहीं आयोजित होगा। इन पंचायतों का गठन बाद में किया जाएगा। इसमें से 429 में दो तिहाई सदस्यों का कोरम पूरा न हो पाने के कारण जबकि छह ग्राम पंचायतों में निर्वाचित प्रधानों के निधन के कारण यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पा रहा। इन पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव होने के बाद ही इनका गठन हो सकेगा।  

डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 859 ग्राम पंचायतों में 25 मई को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शपथ दिलाई जाएगी। बाकी के 435 गांवों में उपचुनाव के बाद ही पंचायतों का गठन हो सकेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें