फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी और तरकुलवा पुलिस ने किया बैट्री चोर गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2020 09:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
टॉवर की बैट्री चुराने वाले गैंग का एसओजी और तरकुलवा पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। तीन चोर और एक खरीददार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तीन चोर बिहार के विजयीपुर इलाके के रहने वाले हैं तो खरीददार रामपुर कारखाना इलाके का। पुलिस ने उनके पास से 12 हजार रुपये और चोरी की 48 बैट्री बरामद कर ली।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि तरकुलवा थानाक्षेत्र के गुद्दीजोर गांव से पिछले दिनों मोबाइल टॉवर की बैट्री चोरी हो गई। इसके अलावा तीन मार्च को भटनी थानाक्षेत्र के इमिलिया से टॉवर की बैट्री चोरी हुई। मामले में तरकुलवा एसओ नरेंद्र प्रताप राय के साथ ही एसओजी टीम लगी थी। शनिवार को एसओजी टीम के अनिल यादव, संतोष सिंह यादव, घनश्याम सिंह और तरकुलवा एसओ नरेंद्र राय को सूचना मिली कि रामपुर अवस्थी के पास कुछ बदमाश मौजूद हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम क्रमश: राजू पटेल, सोनेलाल यादव और सचिन पटेल निवासीगण सिंहपुर, विजयीपुर बिहार बताया। तलाशी में तीनों के पास से 12 हजार रुपये मिले। तीनों ने टॉवर से बैट्री चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि बैट्री को रामपुर कारखाना के इल्ताफ हुसैन की दुकान पर बेचे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। बैट्री चोरों ने कई जिलों में टॉवर से बैट्री चुराई है। उनके गांव का ही अक्षय मद्धेशिया पिकअप लेकर चलता है। सभी मिलकर बैट्री चुराते हैं। बैट्री चोरी के इस मामले के सफल पर्दाफाश पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने पूरी टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार दिए। साथ ही डीआईजी को प्रशस्त्रि पत्र देने के लिए पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें