परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प और जरूरी संसाधनों के लिए शासन की ओर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को छात्र संख्या के आधार पर धनराशि आवंटित की जाती है। इसके अंतर्गत उपकरणों की मरम्मत, दरी खरीद, ब्लैक बोर्ड मरम्मत, ग्रीन बोर्ड, आदमकद शीशा, कर्मचारियों के फोटोयुक्त विवरण, चॉक-डस्टर, परीक्षा स्टेशनरी, विद्युत व पेयजल, विज्ञान-गणित किट, प्रतियोगिताओं के आयोजन, खेल सामग्री, शिक्षण-अधिगम सामग्री, इंटरनेट व अन्य छात्रहित कामों पर खर्च कर सकेंगे।
छात्र संख्या आवंटित धनराशि
1 से 15 - 12500
16 से 100 - 25000
101 से 250 - 50000
251 से 1000 - 75000
स्कूल कंपोजिट ग्रांट में से 10 प्रतिशत स्कूल स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत शौचालयों व मूत्रालयों के नियमित रखरखाव, कक्षा कक्षों में कचरा पात्र रखने व पानी की टंकियों की साफ-सफाई पर खर्च किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को सुविधा मिल सकेगी।
बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों को कंपोजिट ग्रांट के रूप में धनराशि प्रेषित कर दी गई है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को शासन की मंशा के मुताबिक प्रवासी मजदूरों से रंगाई-पुताई, विद्यालय और फर्नीचर की मरम्मत समेत अन्य कार्यों के लिए रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। जून तक काम को पूरा कराया जाएगा।