फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्व उपसभापति बृजेश सिंह को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी धमकी

Sun, 13 Sep 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्तीनगर निवासी पूर्व उपसभापति एवं पार्षद प्रतिनिधि बृजेश सिंह उर्फ छोटू की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने शुक्रवार को बरगदवा के विकास नगर जप्ती टोला निवासी रजत चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धमकी भरा पोस्ट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

तहरीर में बृजेश सिंह ने आरोप लगाया है कि रजत चौधरी राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करते हैं। आरोप है कि 10 सितंबर को रजत ने इंस्टाग्राम पर बृजेश सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करते हुए उन्हें ‘‘दो थप्पड़ में जमीन पर सुला देंगे’’ जैसी धमकी दी।
तहरीर के मुताबिक, पोस्ट प्रसारित होने के बाद कई लोगों ने बृजेश सिंह को फोन किया। बृजेश ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि रजत चौधरी उनके बारे में जातिसूचक शब्दों और हिंदू धर्म के अपमान वाली आपत्तिजनक पोस्ट करते हैं। साथ ही फोन कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने रजत से स्वयं और परिवार को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृजेश सिंह कई बार नगर निगम के पार्षद और उपसभापति रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी नगर निगम की उपसभापति और राप्तीनगर की पार्षद हैं। रजत चौधरी पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी के बेटे हैं। सीओ रवि सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें