गोरखपुर में लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने शुक्रवार को चिलुआताल थाने की बरगदवां चौकी इंचार्ज सुशील प्रसाद व सिपाही परमात्मा कुमार को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया। खबर है कि थाने में कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जिसमें चौकी इंचार्ज का नाम सामने आया था। लेकिन, कार्रवाई अब की गई है।
जानकारी के मुताबिक, बरगदवां चौकी इंचार्ज रहे सुशील प्रसाद से पिछले कुछ दिन पहले थानेदार से कहासुनी हो गई थी। हालांकि, तब किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की थी। इस वजह से कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
इसी बीच चौकी इंचार्ज की लापरवाही की शिकायत एसएसपी के पास पहुंची। एसएसपी ने जांच के बाद निलंबित की कार्रवाई कर दी। वहीं, सिपाही परमात्मा लंबे समय से बिना बताए ही गैर हाजिर थे, इस वजह से उन पर कार्रवाई की गई है।