फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर को 3-0 से हराकर बरेली मंडल की टीम फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में आज होगी खिताबी भिड़ंत
विज्ञापन


बरेली। प्रदेश स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम ने बुधवार को गोरखपुर मंडल को 3-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। खिताब के लिए टीम की आज भिड़ंत होगी।
मैच की शुरुआत से ही बरेली के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बना लिया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, सटीक पासिंग और आक्रामक रणनीति का प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर की रक्षापंक्ति पर लगातार दबाव बनाए रखा। टीम के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों ने विरोधी डिफेंडरों को छकाते हुए तीन गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल की टीम बरेली के मजबूत रक्षात्मक घेरे को भेदने में नाकाम रही और पूरे मैच के दौरान एक भी गोल नहीं कर सकी। शानदार जीत से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों में बेहद खुशी और उत्साह का माहौल है। इस जीत में टीम मैनेजर आदेश सिंह यादव और कोच आशु भारती का मार्गदर्शन अहम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें