फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: द्वारपूजा के दौरान अचेत होकर गिरा बराती, अस्पताल में मौत

Sat, 28 Nov 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गीडा के अमटौरा गांव से शादी में शामिल होने संतकबीरनगर गया था अविनाश
विज्ञापन



गीडा। शादी की खुशियों के बीच उस समय मातम छा गया, जब द्वारपूजा के दौरान एक बराती अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गीडा क्षेत्र के अमटौरा गांव निवासी अविनाश के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, अविनाश बृहस्पतिवार को गांव के ही सन्नी साहनी की शादी में शामिल होने संतकबीरनगर जिले के पूजन जिगिना, हैंसर हरदो गया था। वहां द्वारपूजा की रस्म चल रही थी। इसी दौरान वह अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। साथ गए बराती उसे लेकर मनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अविनाश मुंबई में पेंट-पॉलिश का काम करता था। इसी से परिवार का भरण-पोषण होता था। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सोनम कक्षा पांच और छोटी बेटी सृष्टि कक्षा दो में पढ़ती है। परिजन के मुताबिक, अविनाश को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। धनघटा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें