फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल के इन सात रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी बैंकिंग की सुविधा, पांच साल का होगा अनुबंध

Fri, 27 Nov 2020 05:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल के सात रेलवे स्टेशनों और वाराणसी मंडल के 25 स्टेशनों पर यात्रियों को बैंकिंग की सुविधाएं मिलेंगी। इन स्टेशनों पर एटीएम (औटोमेटेड टेलर मशीन) लगाए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने एटीएम लगाने के लिए स्टेशन पर जगह तलाश ली है। अब बैंकों से एटीएम लगाने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है।

विज्ञापन


दरअसल, ये सारे छोटे स्टेशन हैं और यहां यात्रियों को रुपये निकालने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। एक-दो स्टेशनों पर एटीएम लगे भी तो बैंक का अनुबंध समाप्त हो चुका है। एटीएम के लग जाने से यात्रियों को स्टेशन परिसर में रुपये की निकासी की सुविधा मिलने लगेगी।

रेल प्रशासन ने एटीएम लगाने के लिए बैंकों को 28 दिसंबर तक टेंडर डालने की अवधि दी है। एटीएम लगाने के लिए रेलवे प्रशासन बैंकों को एक निश्चित जगह उपलब्ध कराएगा और इसके बाद उनसे हर महीने के हिसाब से सालाना शुल्क लेगा। बैंकों से रेलवे का अनुबंध पांच वर्ष का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर मंडल के चायनित स्टेशन
भटनी, सलेमपुर, सिसवा बाजार,  चौरीचौरा, कप्तानगंज, भाटपाररानी, देवरिया सदर।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें