फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद: आज और कल बैंकों में लटके रहेंगे ताले, इस वजह से हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी

Thu, 16 Dec 2021 02:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। बैंक रोड के स्टेट बैंक परिसर में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव और बैंकों के निजीकरण के लिए किए जाने वाले बैंकिंग कानून में संशोधन के विरोध में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में इन दोनों दिन शहर के सभी सरकारी बैंकों में ताले लटके रहेंगे और बैंकिंग संबंधी सभी काम ठप रहेंगे। हालांकि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक प्रशासन ने सभी एटीएम में कैश भर दिया है।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में 16 और 17 दिसंबर को प्रस्तावित हड़ताल के विरोध में सभी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में इकट्ठा होंगे। इसके बाद सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के कन्वेनर यूपीएन सिंह और उत्तरप्रदेश बैंक इंप्लाइज यूनियन गोरखपुर इकाई के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल की वजह से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे। इसमें कर्मचारी के अलावा अधिकारी संवर्ग भी शामिल होगा।
विज्ञापन


बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग है कि जब सरकारी बैंक फायदे में चल रहे हैं तो उन्हें क्यों निजी हाथों में देने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में मांग है कि बैंकिंग संशोधन बिल को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें