फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से बैंड बाजा बरात... थिरकेंगे बराती

विज्ञापन
विज्ञापन
- मैरिज हाउसों में तैयारी पूरी, इस लगन में होंगी लगभग सात हजार शादियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। लगन शुरू होते ही मंगलवार से जिले में शहनाइयों की गूंज और बैंड-बाजे की धुन पर बरातियों की थिरकन देखने को मिलेगी। हालांकि तेज लगन चार फरवरी से होगी। शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त के साथ ही मैरिज हाउस, होटल, लॉन और धर्मशालाओं में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सजावट से लेकर खान-पान और आवास की व्यवस्थाएं अंतिम रूप ले चुकी हैं।

पंडित शरद चंद्र मिश्र व अन्य जानकारों के मुताबिक, इस लगन में जिले में लगभग सात हजार शादियां होंगी। इससे शादी से जुड़े व्यापारियों में खासा उत्साह है। बैंड-बाजा, डीजे, कैटरिंग, फूल, टेंट और फोटोग्राफी जैसे व्यवसायों में तेजी आ गई है। बाजारों में खरीदारी को लेकर भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैरिज हाउस संचालक विजय खेमका का कहना है कि अधिकांश तिथियों में पहले से बुकिंग हो चुकी है। कई जगह एक ही दिन में दो-दो शादियां आयोजित होंगी। कैटरर्स और डेकोरेटर्स ने भी अपनी टीमें तैयार कर ली हैं ताकि समय पर कार्यक्रम संपन्न कराए जा सकें। शादी के इस मौसम से स्थानीय व्यापार को बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है।
व्यापारियों का मानना है कि सहालग के दौरान करोड़ों रुपये का व्यापार होगा, जिससे अर्थव्यवस्था में भी रफ्तार आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें