फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: नेपाल में सौ रुपये से अधिक के भारतीय नोट रखने पर पाबंदी, जानिए पर्यटकों के लिए नियम

Mon, 02 Oct 2023 04:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

नेपाल राष्ट्र बैंक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नेपाल में भारत के सौ रुपये के नोट के अलावा किसी और मुद्रा में कारोबार अथवा लेनदेन नहीं होगा। यदि किसी के पास भारत के सौ रुपये से अधिक के नोट (दो सौ और पांच सौ) मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल जाने वाले पर्यटकों और व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। नेपाल ने अब 100 रुपये से अधिक के भारतीय नोट रखने पर पाबंदी लगा दी है। इससे पहले सौ रुपये से अधिक के नोट के चलन पर रोक लगाई थी। अब यदि किसी को नेपाल जाना है, तो सीमा पर ही भारतीय मुद्रा लेनी होगी।
विज्ञापन

नेपाल राष्ट्र बैंक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नेपाल में भारत के सौ रुपये के नोट के अलावा किसी और मुद्रा में कारोबार अथवा लेनदेन नहीं होगा। यदि किसी के पास भारत के सौ रुपये से अधिक के नोट (दो सौ और पांच सौ) मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पर्यटक रख सकते हैं 25,000 नेपाल की करेंसी
भारत से नेपाल भ्रमण करने जाने वाले लोग 25,000 नेपाल करेंसी अपने पास रख सकते हैं। इससे अधिक नेपाली मुद्रा रखने पर पूरा ब्योरा देना पड़ेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें