फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आयुष विश्वविद्यालय में दिसंबर से शुरू होगी बीएएमएस की पढ़ाई, 100 सीटों पर होंगे दाखिले

Sun, 22 Nov 2026 05:40 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

नीट की पहली, दूसरी और तीसरी काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। ऐसे में मान्यता मिलने में देरी के कारण कई अभ्यर्थियों ने दूसरे निजी कॉलेजों में दाखिला ले लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यदि समय से मान्यता मिल जाती तो बड़ी संख्या में अभ्यर्थी यहां प्रवेश ले सकते थे।
विज्ञापन
आयुष विश्वविद्यालय गाेरखपुर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी में बीएएमएस की पढ़ाई शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। पाठ्यक्रम की 100 सीटों को मान्यता मिलने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन को नीट की चौथी काउंसिलिंग का इंतजार है। काउंसिलिंग पूरी होते ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

10 से 15 दिनों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना

उम्मीद है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक कक्षाएं भी संचालित होने लगेंगी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अजीत जायसवाल ने बताया कि अगले 10 से 15 दिनों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। विश्वविद्यालय को 20 नवंबर को बीएएमएस की 100 सीटों के लिए मान्यता मिली है।

इससे पहले नीट की पहली, दूसरी और तीसरी काउंसिलिंग पूरी हो चुकी थी। मान्यता मिलने में देरी के कारण कई अभ्यर्थियों ने दूसरे निजी कॉलेजों में दाखिला ले लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यदि समय से मान्यता मिल जाती तो बड़ी संख्या में अभ्यर्थी यहां प्रवेश ले सकते थे।

प्रथम वर्ष में तीन विषयों की होगी पढ़ाई

बीएएमएस के प्रथम वर्ष में आयुर्वेद संहिता सिद्धांत, शरीर क्रिया और रचना शरीर की पढ़ाई होगी। तीनों विषयों के लिए अलग-अलग शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, मान्यता मिलने से पहले ही शिक्षकों की नियुक्ति सहित सभी शैक्षणिक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। 100 विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाने के लिए बड़े हॉल की व्यवस्था भी की गई है। दूसरे और तीसरे सेमेस्टर में पाठ्यक्रम के अनुसार अन्य विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। प्रवेश और परीक्षा शुल्क शासन की ओर से निर्धारित किया जाएगा।

पीजी की 20 सीटें घटकर रह गईं पांच

विश्वविद्यालय को बीएएमएस की मान्यता मिलने से पहले पीजी पाठ्यक्रम की 20 सीटों की स्वीकृति मिली थी। हालांकि, बीएएमएस की मान्यता के लिए निरीक्षण करने पहुंची दिल्ली की नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) की टीम ने निरीक्षण के बाद पीजी की सीटें घटाकर पांच कर दी थीं। इसके चलते पिछले सत्र में विश्वविद्यालय में पीजी की केवल पांच सीटों पर ही प्रवेश हो सका।

विज्ञापन

छह महीने का पंचकर्म डिप्लोमा भी संचालित

विश्वविद्यालय में छह महीने का पंचकर्म डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को पंचकर्म चिकित्सा पद्धति और उपचार में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न विधियों एवं उपकरणों का प्रशिक्षण दिया जाता है। रजिस्ट्रार अजीत जायसवाल ने बताया कि नीट की चौथी काउंसिलिंग पूरी होते ही बीएएमएस में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद कक्षाओं का संचालन भी शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें