फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक: दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 13 ट्रेनें रद्द; नौ एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले रास्ते

Sun, 22 Nov 2026 04:52 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

18 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान 13 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि नौ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। वहीं, थावे-कप्तानगंज के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनें कप्तानगंज के बजाय रामकोला तक ही जाएंगी।
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर पिपराइच, बोदरवार और कप्तानगंज के बीच दोहरीकरण का काम पूरा करने के लिए रेलवे तीन से 19 दिसंबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराएगा। इसके चलते इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

18 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान 13 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि नौ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
वहीं, थावे-कप्तानगंज के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनें कप्तानगंज के बजाय रामकोला तक ही जाएंगी। 13 से 18 दिसंबर तक गोरखपुर कैंट नरकटियागंज (55096/55097), सीवान गोरखपुर कैंट (55035/55036), सीवान थावे (55037/55038) औरे नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट (55047/55048) निरस्त रहेंगी।

इसके अलावा 17 से 19 दिसंबर तक नरकटियागंज-बढ़नी (55039), गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज (55098) और नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट (55095) का संचालन नहीं होगा।

रामकोला तक ही जाएंगी थावे कप्तानगंज की ट्रेनें

  • 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक थावे-कप्तानगंज के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 55115 और 55107 कप्तानगंज के बजाय रामकोला तक ही संचालित होंगी।

  • वापसी में ट्रेन संख्या 55116 और 55108 का संचालन रामकोला से किया जाएगा। कप्तानगंज स्टेशन पर कई अन्य ट्रेनों का ठहराव भी स्थगित रहेगा।

 

विज्ञापन

नौ एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

दोहरीकरण कार्य के चलते नौ एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें 15 और 16 दिसंबर को बांद्रा-बरौनी (19037), 17 और 18 दिसंबर को दरभंगा-खातीपुरा (19726), 17 दिसंबर को गोरखपुर-कोलकाता (15052), 16 दिसंबर को आनंद विहार-मुजफ्फरपुर (12212), 17 दिसंबर को खातीपुरा-दरभंगा (19725), 18 दिसंबर को बरौनी-बांद्रा (19038), 17 दिसंबर को आनंद विहार-सहरसा (15530), 16 दिसंबर को अमृतसर-दरभंगा (15212) और गुवाहाटी-जम्मूतवी (15653) शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर या सीतामढ़ी के रास्ते किया जाएगा। परिवर्तित मार्ग के चलते इनके निर्धारित ठहराव वाले कुछ स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें