फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाघ एक्सप्रेस का अचानक बदला प्लेटफॉर्म, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाघ एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म बदल दिया गया। तकनीकी कार्य के चलते नार्थ और साउथ लाइन को अचानक ब्लॉक कर दिया गया था। इसके चलते प्लेटफार्म नंबर 2 पर आने वाली बाघ एक्सप्रेस को अंतिम समय में प्लेटफार्म नंबर 9 पर स्थानांतरित करना पड़ा। अचानक हुए इस बदलाव से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और भारी सामान लेकर यात्रा कर रहे यात्रियों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

हालांकि, रेलवे प्रशासन का कहना है कि प्लेटफाॅर्म परिवर्तन की सूचना ट्रेन के आगमन से करीब एक घंटा पहले लगातार उद्घोषणा के माध्यम से दी जा रही थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफाॅर्म नंबर 2 पर ही इंतजार करते रहे। प्लेटफाॅर्म नंबर 2 के फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट की सुविधा नहीं होने और एस्केलेटर बाहर की ओर होने के कारण यात्रियों को भारी लगेज के साथ सीढ़ियां चढ़कर प्लेटफाॅर्म नंबर 9 तक पहुंचना पड़ा।
कई यात्रियों ने बताया कि जो लोग ट्रेन खुलने से 10 से 15 मिनट पहले स्टेशन पहुंचे, उन्हें अचानक बदले प्लेटफाॅर्म की जानकारी मिलने पर दौड़ते हुए ट्रेन पकड़नी पड़ी। एक यात्री ने कहा कि यदि पहले से स्पष्ट जानकारी होती तो वे सीधे प्लेटफार्म नंबर 9 पर पहुंच जाते और इतनी दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के अनुसार, मंगलवार दोपहर 12:50 बजे से 2:10 बजे तक नार्थ और साउथ लाइन को प्लेटफार्म नंबर 2 के पास ओल्ड पिट निर्माण कार्य के कारण ब्लॉक किया गया था। करीब 1:20 बजे नार्थ लाइन को खोल दिया गया, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें