फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य को तीन बदमाशों ने घेरा, शोर मचाने पर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य को तीन बदमाशों ने घेरा, शोर मचाने पर भागे
विज्ञापन

छावनी थाने के मूड़ाडीहा संपर्क मार्ग पर रात साढ़े आठ बजे की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के धुसैनिया रजवापुर मार्ग पर स्थित अमोलीपुर मंदिर के समीप (मूड़ाडीहा संपर्क मार्ग) पर सरेराह बीडीसी सदस्य को तीन बदमाशों ने घेर लिया। घटना रविवार रात साढ़े आठ बजे की। सूचना पर एसओ सौदागर राय, चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह टीम सहित पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छावनी थाने के नियामतपुर निवासी सुनील कुमार मौर्या क्षेत्र पंचायत सदस्य होने के साथ ही विक्रमजोत में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रोज की तरह रविवार रात 8.30 बजे वह घर लौट रहे थे। तभी अमोलीपुर मंदिर के समीप तीन बदमाशों ने रोक लिया। बीडीसी सदस्य के अनुसार, तीन दिन पूर्व हुई लूट की कोशिश की पुनरावृत्ति समझकर वह काफी डर गए और शोर मचाने लगा। शायद दो दिन पहले मुंह की खा चुके बदमाशों ने रिस्क लेना मुनासिब नहीं समझा और लोगों के जुटने के डर से धमकी देते भाग निकले। गौरतलब है कि इसी घटना स्थल से पांच सौ मीटर के अंदर तीन दिन पहले पान की दुकान करने वाले की कनपटी पर बदमाशों ने इसी अंदाज में तमंचा सटा दिया था। लेकिन दुकानदार ने दिलेरी दिखाते हुए तमंचा छीन लिया था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। एसओ ने बताया कि यह शराबियों की शरारत हो सकती है। हुलिया के आधार पर उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जल्द ही घटना की जल्द तह तक पहुंचने में वह कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें