अंबेडकरनगर के ध्यानार्थ
----------------------
चावल की कालाबाजारी : क्षेत्रीय विपणन अधिकारी समेत चार पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया(बस्ती)। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गौर ब्लॉक के गोदाम बभनान (पैकोलिया) से 18 दिन पूर्व 130 बोरी चावल की कालाबाजारी के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया।
चावल मिलने के बाद एडीएम की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई थी। जांच में कालाबाजारी का मामला सही मिला। इसके बाद अफसरों के निर्देश पर क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक हर्रैया बाल्मीकि सिंह ने पैकोलिया पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी बभनान रामसूरत वर्मा निवासी ग्राम असरफपुर मेगावाट थाना जलालपुर (जिला अंबेडकरनगर), रघुबर सिंह निवासी ग्राम जफरपुर थाना जलालपुर (जिला अंबेडकरनगर), गणेश शंकर गोस्वामी निवासी बेलसड़े थाना कप्तानगंज और पैकोलिया थानाक्षेत्र के हसीनाबाद निवासी आढ़तिया प्रेमचंद गुप्ता पर आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष रामानंद भारती ने दी।