लार थाना क्षेत्र के हरखौली में बीटेक कर रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह लखनऊ स्थित एक संस्थान से बीटेक कर रहा था। वह दूसरे सेमेस्टर का छात्र था। बुधवार को लखनऊ से घर आया था। उसके पास से एक सुसाइट नोट भी मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
हरखौली निवासी सुरेंद्र यादव का बेटा आकाश यादव (23) शुक्रवार को अपने मकान के कमरे में पढ़ रहा था। पढ़ने के दौरान ही उसने पंखे की कुंडी में फंदा लगा लिया। किसी काम से घर वाले जब उसे बुलाने गए तो खिड़की के अंदर का दृश्य देख उनके होश ही उड़ गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
युवक के कमरे से सुसाइट नोट मिला, जिसमें लिखा है, 'ज्यादा रुपये खर्च मैंने करवा दिए अब मैं जा रहा हूं।' मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की है।