गोरखपुर। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 19 से 20 जनवरी के बीच आयोजित माध्यमिक विद्यालयीय राष्ट्रीय स्तरीय जिम्नास्टिक अंडर-14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में जिले के आयुष कश्यप का चयन हुआ है। आयुष महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के आठवीं के छात्र हैं।
उन्हाेंने आगरा में आयोजित दीनदयाल राज्यस्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। आयुष रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक कोच सीमा की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं। आयुष की इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर मंडल सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह, एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय, क्रीड़ा सचिव संतोष कुमार सिंह, विद्यालय के क्रीड़ाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विवेकानंद मिश्र, रेखा मौर्य ने उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।