फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: 50 बेड के अस्पताल में मिलेंगी सभी सुविधाएं, शासन ने आवंटित किया 10 करोड़ रुपये

Wed, 14 Apr 2021 07:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथ, एलोपैथ के डॉक्टर करेंगे इलाज
  • बसंतपुर खास में मिली एक एकड़ जमीन
  • निर्माण के लिए शासन ने आवंटित किया 10 करोड़ रुपये
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में आयुर्वेद विभाग की देखरेख में 50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। इस अस्पताल में मरीजों को आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथ, एलोपैथ से उपचार की सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने एक एकड़ जमीन बसंतपुर खास में आवंटित भी कर दी है। शासन ने निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


अब शासन की ओर से केवल कार्यदायी संस्था तय करनी है। इसके बाद अस्पताल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल चार मंजिला बनेगा। इसमें आयुर्वेद, एलोपैथ, यूनानी व होम्योपैथ की ओपीडी चलाई जाएगी। मरीज को भर्ती भी किया जाएगा। संबंधित विभाग के डॉक्टर मरीजों की देखरेख करते हुए उनका इलाज करेंगे।

50 बेड वाला जिले का पहला अस्पताल होगा
आयुर्वेद का यह गोरखपुर मंडल में जिले का पहला 50 बेड वाला अस्पताल होगा। अभी जिले में आयुर्वेद के कुल 44 अस्पताल हैं। सबसे ज्यादा बेड के तीन अस्पताल हैं, जहां 15-15 बेड हैं। 35 अस्पताल चार-चार बेड के हैं। शेष में केवल ओपीडी चलती है। मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता है। साथ ही आयुर्वेद के अलावा अन्य चिकित्सा पद्धति से इलाज भी नहीं होता है। जिले का पहला ऐसा अस्पताल होगा, जहां पर एक साथ आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथ, एलोपैथ से उपचार की सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि 50 बेड के अस्पताल के लिए शासन ने 10 करोड़ रुपये दिए हैं। डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने एक एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी है। शासन की ओर से कार्यदायी संस्था तय किया जाएगा। इसके बाद से निर्माण शुरू होगा। इसके बाद से मरीजों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें