फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर समेत आठ धर्मस्थलों की मिट्टी जाएगी अयोध्या, इस मंदिर का नाम भी है शामिल

Wed, 29 Jul 2020 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर

सार

  • विहिप की तरफ से श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में शामिल की जाएगी यह मिट्टी
  • बुद्ध व महावीर की परिनिर्वाण स्थली की पवित्र मिट्टी भी होगी शामिल
विज्ञापन
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में कुशीनगर की पवित्र मिट्टी भी शामिल होगी। जिले के आठ मंदिर व मठों की पवित्र मिट्टी अलग-अलग कलशों में रखकर अयोध्या भेजी जाएगी। भगवान बुद्ध व महावीर के निर्वाण स्थल की पवित्र मिट्टी भी इसमें शामिल होगी।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सीबी सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे कुशीनगर से पवित्र मिट्टी अयोध्या के लिए भेजी जाएगी। यह पवित्र मिट्टी श्रीराम मंदिर अयोध्या के शिलान्यास में शामिल होगी। 

इसमें कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर, तुर्कपट्टी के सूर्य मंदिर, मैनपुर कोट के दुर्गा मंदिर, फाजिलनगर के जैन मंदिर, कुबेरस्थान के शिव मंदिर, खनवार के दुर्गा मंदिर, श्री रामजानकी मठ कसया तथा विश्व सनातन मंदिर रामकोला की मिट्टी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबी सिंह ने बताया कि आठ तांबे के कलश में प्रत्येक मंदिर व मठ की पवित्र मिट्टी भगवा रंग के कपड़े में रक्षा सूत से बंधा हुआ होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें