फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर की मिट्टी भेजी गई अयोध्या, राम मंदिर के नींव में होगा उपयोग

Wed, 29 Jul 2020 01:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर से मिट्टी लेते सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के महानगर इकाई ने गोरखनाथ मंदिर की मिट्टी ले ली है। बता दें कि यह मिट्टी अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निमार्ण की नींव में डाली जाएगी।

विज्ञापन


सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया था कि अयोध्या में गोरखपुर की मिट्टी भी राम जन्मभूमि के भूमि पूजन के नींव में पड़ेगी।

इस लिए बुधवार की सुबह गोरक्षनाथ मंदिर की पावन मिट्टी लेने प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी के साथ संगठन मंत्री अमरजीत और महानगर मंत्री मुकुंद शुक्ल भी मौजूद रहे। 

महानगर संयोजक अशोक गुप्ता को आवागमन व्यवस्था तथा सोशल डिस्टेंसिंग, वहीं प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर 3 व 4 अगस्त को परिवार में भजन कीर्तन का आग्रह और 5 अगस्त की शाम दीप जलाने का आग्रह करने की जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें