फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या दीपोत्सव: कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, गोरखपुर जोन से मांगी गई फोर्स

Tue, 03 Nov 2026 08:35 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि आवंटित बल चार नवंबर तक अयोध्या पहुंचकर एसएसपी को अपनी आमद दर्ज कराए। ड्यूटी चार से आठ नवंबर तक रहेगी। आदेश के अनुसार, सात जिलों से कुल 150 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 10 निरीक्षक, 25 उपनिरीक्षक, पांच महिला उपनिरीक्षक, 100 मुख्य आरक्षी और आरक्षी तथा 10 महिला मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत अन्य अतिविशिष्ट लोगों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गोरखपुर जोन के सात जिलों से पुलिस बल मांगा गया है। वहीं, बस्ती मंडल के स्वास्थ्य विभाग को एएलएस एंबुलेंस और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एडीजी गोरखपुर जोन कार्यालय से 28 अक्तूबर को जारी आदेश के मुताबिक, अयोध्या में पांच से आठ नवंबर तक दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि आवंटित बल चार नवंबर तक अयोध्या पहुंचकर एसएसपी को अपनी आमद दर्ज कराए। ड्यूटी चार से आठ नवंबर तक रहेगी।

सात जिलों से भेजे जाएंगे 150 पुलिसकर्मी
आदेश के अनुसार, सात जिलों से कुल 150 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 10 निरीक्षक, 25 उपनिरीक्षक, पांच महिला उपनिरीक्षक, 100 मुख्य आरक्षी और आरक्षी तथा 10 महिला मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। बस्ती से 19, संतकबीरनगर से 16, सिद्धार्थनगर से 19, गोंडा से 28, बहराइच से 29, बलरामपुर से 21 और श्रावस्ती से 16 पुलिसकर्मी भेजे जाएंगे। संबंधित जिलों को पुलिसकर्मियों की नामवार सूची, तैनाती स्थल और मोबाइल नंबर सहित अयोध्या के एसएसपी को ई-मेल से भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आवंटित बल में किसी तरह की कटौती नहीं करने और सभी पुलिसकर्मियों को फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ रखने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन




 
Trending Videos
विज्ञापन

बस्ती से एंबुलेंस और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात होगी
उधर, 31 अक्तूबर को जारी स्वास्थ्य विभाग के पत्र में सात नवंबर को प्रस्तावित वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बस्ती मंडल ने सीएमओ बस्ती को एक एएलएस एंबुलेंस और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

टीम में फिजिशियन, सर्जन, निश्चेतक, आर्थोपेडिक सर्जन, लैब टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय शामिल रहेंगे। इनके साथ जीवनरक्षक दवाएं और जरूरी चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध कराने हैं। नामित टीम को छह नवंबर की सुबह 10 बजे तक दर्शननगर स्थित संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र, अयोध्या में उपस्थित होने को कहा गया है। सभी सदस्यों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, विभागीय पहचान पत्र और आधार कार्ड साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें