अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले ही शहर के चौक-चौराहों और मंदिरों को सजाया जाने लगा। रविवार को काली मंदिर को सजाया गया। बेहतरीन ढंग से लाइटिंग की गई। आंबेडकर चौक को भी सजाया गया है।
आरएसएस व उसके वैचारिक संगठनों के मुताबिक शहर के सभी मंदिर, चौराहे सजाए जाएंगे। चार और पांच अगस्त को दीपोत्सव मनाया जाएगा। हर शहरवासी से अपने घरों में दीप जलाने का अनुरोध किया जाएगा।
राम मंदिर के निर्माण व भूमि पूजन के लिए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने विशेष तैयारी की है। युवा शाखा बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम सबका अयोध्या पहुंच पाना संभव नही है।
हर जिले में भूमि पूजन कार्यक्रम का स्वरूप तय करके हवन पूजन व यज्ञ करना है। महानगर के वैष्णवी लॉन हरिओम नगर में भी बहुत कम लोग आएंगे। जिनके पास कार्ड होगा, उन्हीं को प्रवेश मिलेगा।