गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), गोरखपुर जोनल यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में 'मादक द्रव्यों के सेवन एवं अवैध तस्करी' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीके गिरि ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहते हुए अनुशासन और चारित्रिक दृढ़ता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि एनसीबी के सहायक निदेशक वैभव श्रीवास्तव ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियानों और विधिक प्रावधानों पर प्रकाश डाला। अधिष्ठाता प्रो. बीके पांडेय ने छात्रों को नशा के विरुद्ध शपथ दिलाई। एनसीबी के अधीक्षक राहुल कुमार पुरबे व विवि के चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने आभार ज्ञापित किया।